Please wait...

 
Trending Now
  • सूर्य भाई और मैं जरूरत पडऩे पर सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं : तिलक वर्मा
  • एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप : अनीश ने रैपिड फायर पिस्टल में जीता कांस्य पदक
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पात्र ने केंद्रीय मंत्री डा सिंह से की मुलाकात
  • एकात्म मानववाद गरीबों के उत्थान का सर्वश्रेष्ठ मॉडल है दीनदयाल : मुख्‍यमंत्री माझी
  • मां बगलामुखी पीठ में 141 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ 15 से
Thursday, Feb 12, 2026
Published on: Wednesday, February 11, 2026
राज्य

मां बगलामुखी पीठ में 141 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ 15 से


भुवनेश्वर/पुरी, (निप्र) : पिपिलि के दांडमुकुंदपुर स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी पीठ में 15 फरवरी से सप्ताहव्यापी 141 कुंडीय 'निखिल ब्रह्मांड गायत्री गोमाता विश्वशांति महायज्ञÓ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर पीठ परिसर में आयोजित पत्रकार सम्‍मेलन में आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

पत्रकार वार्ता में पंडित पूर्णचंद्र मिश्र, सुदर्शन मिश्र, घनश्याम मिश्र, दिवाकर मिश्र, राजकिशोर मिश्र और विजय चंद्र मिश्र सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ विश्वशांति, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित देवाशीष नंद ने जानकारी दी कि इस महायज्ञ में ओडिशा के बाहर से 290 विशिष्ट वैदिक ब्राह्मïण तथा पुरी सहित राज्य के विभिन्न स्थानों से 380 ब्राह्मïण यज्ञ कर्म में भाग लेंगे। इस प्रकार कुल 670 से अधिक वैदिक विद्वान इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को संपन्न करेंगे। समिति सदस्य प्रशांत मोहंती और प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन ओडिया संस्कृति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.