Please wait...

 
Trending Now
  • ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1200 बोतल कफ सिरप जब्त
  • शिवानी बनीं अरुंधति की नई ब्रांड एंबेसडर
  • एआई कैमरों के भय से 39 शिकारियों ने किया आत्मसमर्पण
  • अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ने भावुक विदाई ली
  • मारक्रम या लिंडे करेंगे अभिषेक के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत
Saturday, Feb 21, 2026
Published on: Friday, February 20, 2026
खेल

अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ने भावुक विदाई ली


 
चेन्नई : अफगानिस्तान की टीम के साथ बनाई गई यादों से संतुष्ट लेकिन भावनाओं से अभिभूत कोच जोनाथन ट्रॉट ने चार साल के कार्यकाल के बाद अपनी भूमिका को अलविदा कहा। इस पद की पेशकश पहले इंग्लैंड के उनके साथी ग्राहम थोर्प को की गई थी लेकिन उस समय वह इसे स्वीकार नहीं कर सके और सौभाग्य से 44 वर्षीय ट्रॉट इस पद पर काबिज हुए। अफगानिस्तान ने सुपर आठ चरण की दौड़ से बाहर होने के बाद अपने अंतिम ग्रुप मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर अपना अभियान समाप्त किया।  इंग्लैंड के ट्रॉट ने अपनी भावनाओं को नियंत्रित करते हुए उस टीम के साथ अपने कार्यकाल को याद किया जो अब सफेद गेंद के प्रारूप में एक कड़ी प्रतिद्वंद्वी बन चुकी है। उन्होंने मैच के बाद बातचीत में कहा, शायद समय सही है, शायद नहीं। मुझे नहीं पता, लेकिन मैं भविष्य में सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस मौके के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे यह मौका वास्तव में सिर्फ सौभाग्य से मिला। ग्राहम थॉर्प को कोच बनना था और दुर्भाग्य से वह यह भूमिका स्वीकार नहीं कर सके। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.