Please wait...

 
Trending Now
  • ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1200 बोतल कफ सिरप जब्त
  • शिवानी बनीं अरुंधति की नई ब्रांड एंबेसडर
  • एआई कैमरों के भय से 39 शिकारियों ने किया आत्मसमर्पण
  • अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ने भावुक विदाई ली
  • मारक्रम या लिंडे करेंगे अभिषेक के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत
Saturday, Feb 21, 2026
Published on: Friday, February 20, 2026
राज्य

शिवानी बनीं अरुंधति की नई ब्रांड एंबेसडर


भुवनेश्वर, (निप्र) : अरुंधति ज्वैलर्स द्वारा आयोजित 'स्टार इंफ्लूएंसर ऑफ ओडिशा 2025' का भव्य ग्रैंड फिनाले जनपथ स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुआ। एक महीने तक चले इस डिजिटल टैलेंट हंट में ओडिशा भर से 538 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 52 प्रतिभाशाली इंफ्लूएंसर फाइनल तक पहुंचे।
 
समारोह में लोकप्रिय ओलीवुड अभिनेत्री शिवानी संगीता को अरुंधति ज्वैलर्स का नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। इस मौके पर मौजूदा ब्रांड एंबेसडर अर्चिता साहू भी उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में अभिषेक दास ने प्रथम स्थान हासिल कर 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीता।
 
श्रद्धा ब्लाग्स (60 हजार रुपये) और डा मई माहेश्वरी (40 हजार रुपये) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं पर कुल 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशी दी गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक ब्रह्मानंद मेहर ने बताया कि इस डिजिटल अभियान को 20 मिलियन से अधिक व्यूज मिले, जो ब्रांड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.