Please wait...

 
Trending Now
  • ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1200 बोतल कफ सिरप जब्त
  • शिवानी बनीं अरुंधति की नई ब्रांड एंबेसडर
  • एआई कैमरों के भय से 39 शिकारियों ने किया आत्मसमर्पण
  • अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ने भावुक विदाई ली
  • मारक्रम या लिंडे करेंगे अभिषेक के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत
Saturday, Feb 21, 2026
Published on: Friday, February 20, 2026
राज्य

ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1200 बोतल कफ सिरप जब्त


बरगढ़/बुर्ला, (निप्र) : बुर्ला-संबलपुर इलाके में ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुर्ला पुलिस शुक्रवार सुबह एक सफेद स्विक्रट डिजायर कार में छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशीला कफ सिरप जब्त किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को उस वक्त पकड़ा, जब वे कटक से कफ सिरप लाकर संबलपुर और बुर्ला इलाके में बेचने की योजना बना रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बुर्ला आईआईसी संतोष कुमार सेठ की अगुवाई में पेट्रोलिंग टीम ने किरबा चौक के पास संदिग्ध कार का पीछा कर उसे रोका। मजिस्ट्रेट और ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में तलाशी लेने पर चार प्लास्टिक बैग से कुल 1200 बोतल नशीला कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने कार और तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए। गिरक्रतार आरोपियों की पहचान विक्रम पंचविहार, राजेश पटनायक और टिकिना साहू के रूप में हुई है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस नेटवर्क की कडिय़ां खंगालने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खेप की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.