Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत : मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया ध्वज
  • जन विश्वास विधेयक के तीसरे संस्करण पर कर रहे हैं काम : गोयल
  • अजलन शाह कप हॉकी में बेल्जियम ने भारत को 2-3 से हराया
  • दीप्ति, गौड़, चरणी को डब्ल्यूपीएल नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद
Wednesday, Feb 4, 2026
Published on: Wednesday, September 10, 2025
व्यापार

ट्रंप के शुल्क से चीन में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों को होगा नुकसान : सर्वेक्षण



बीजिंग, (एजेंसी) :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क की वजह से चीन में काम कर रहीं कई अमेरिकी कंपनियों को इस साल अपनी बिक्री में गिरावट आने की आशंका है। शंघाई स्थित अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बुधवार को जारी एक वार्षिक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। सर्वेक्षण में शामिल 254 कंपनियों में से लगभग दो-तिहाई ने कहा कि नए शुल्क ने 2025 में उनके चीन परिचालन से अपेक्षित राजस्व को कम कर दिया है। लगभग एक-तिहाई, जिनमें से कई बैंकिंग और अन्य उद्योगों से जुड़ी हैं, उन्हें इन शुल्कों का कोई प्रभाव पडऩे की आशंका नहीं हैं। ये कंपनियां अमेरिका से कोई आयात-निर्यात नहीं करती हैं।

अमेरिकी प्रशासन ने चीन से आयात पर 30 प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगाया है, जबकि मई में दोनों देशों के बीच शुल्क युद्ध को कम करने पर सहमति बनने से पहले इसे एक समय 145 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया था। चीन ने भी अमेरिकी आयात पर 10 प्रतिशत कर लगाकर जवाब दिया है। शंघाई चैंबर के लोगों ने कहा कि शुल्क उन कंपनियों को प्रभावित करते हैं जो अमेरिका को निर्यात करती हैं और उन कंपनियों को भी जो चीन में अपने उत्पादन के लिए अमेरिकी कलपुर्जे या सामग्री आयात करती हैं, जैसे कि रासायनिक कंपनियां। समूह के अध्यक्ष एरिक झेंग ने कहा, शुल्क का हमारे संचालन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है।  दोनों पक्ष व्यापार वार्ता कर रहे हैं, लेकिन शुल्क और अन्य मुद्दों पर उनकी दिशा स्पष्ट नहीं है। झेंग ने कहा कि यह अनिश्चितता उन कंपनियों के लिए एक चुनौती है जिन्हें भविष्य के लिए योजनाएं बनाने की जरूरत है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.