Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत : मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया ध्वज
  • जन विश्वास विधेयक के तीसरे संस्करण पर कर रहे हैं काम : गोयल
  • अजलन शाह कप हॉकी में बेल्जियम ने भारत को 2-3 से हराया
  • दीप्ति, गौड़, चरणी को डब्ल्यूपीएल नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद
Thursday, Jan 15, 2026
Published on: Monday, November 24, 2025
राज्य

राष्ट्रपति के ओडिशा दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद



भुवनेश्वर, (निप्र) : कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी ओडिशा दौरे के लिए सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। विधानसभा परिसर में कड़े सुरक्षा घेरे के साथ चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 नवंबर को ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन के अवसर पर सदन को संबोधित करेंगी। यह किसी भी राज्य विधानसभा में किसी राष्ट्रपति का पहला संबोधन होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है और 25 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट ने तीन-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की है, जबकि राष्ट्रपति बॉडीगार्ड (पीबीजी) कमांडो और अन्य सुरक्षा कर्मी अतिरिक्तक सुरक्षा परत प्रदान करेंगे।

27-28 नवंबर को बीजू पटनायक एयरपोर्ट, राजभवन और ओडिशा विधानसभा को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा। पांच डीसीपी रैंक के अधिकारी समग्र सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्हें पांच एसीपी, 20 इंस्पेक्टर और 30 अन्य अधिकारियों की सहायता मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं और रास्ते की सुरक्षा के लिए पांच प्लाटून पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

राष्ट्रपति के काफिले का रिहर्सल 26 नवंबर को होगा और संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए बम स्ञ्चवॉड और स्निफर डॉग्स का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और खुफिया जानकारी इक_ा करने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए हैं, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.