Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत : मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया ध्वज
  • जन विश्वास विधेयक के तीसरे संस्करण पर कर रहे हैं काम : गोयल
  • अजलन शाह कप हॉकी में बेल्जियम ने भारत को 2-3 से हराया
  • दीप्ति, गौड़, चरणी को डब्ल्यूपीएल नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद
Thursday, Jan 15, 2026
Published on: Saturday, November 15, 2025
व्यापार

सिनेपोलिस इंडिया ने 'लेट्स ऑल गो टू सिनेपोलिस' का किया आयोजन



भुवनेश्वर, (निप्र) : सिनेपोलिस इंडिया ने राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) के सहयोग से अपनी वार्षिक बाल दिवस पहल 'लेट्स ऑल गो टू सिनेपोलिसÓ के 10वें संस्करण का आयोजन किया। देशभर के 40 सिनेपोलिस सिनेमाघरों में 13,000 से ज्यादा बच्चों को नि:शुल्क सुबह के शो दिखाए गए। इस अवसर पर हिंदी और तेलुगु में महायोद्धा राम तथा तमिल और कन्नड़ में कंतारा की स्क्रीनिंग की गई।

2014 में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य उन बच्चों को बड़े पर्दे का अनुभव कराना है, जिन्हें सामान्यत: यह अवसर नहीं मिलता। आरंभ से अब तक यह कार्यक्रम स्कूलों और बच्चों से जुड़ी संस्थाओं के सहयोग से 45,000 से ज्यादा बच्चों तक पहुंच बना चुका है। कार्यक्रम के बारे में सिनेपोलिस इंडिया के प्रबंध निदेशक देवांग संपत ने कहा, लेट्स ऑल गो टू सिनेपोलिस की शुरुआत एक सरल विचार के साथ हुई थी।

दस वर्षों में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए हमें खुशी है कि आरटीआई और स्थानीय साझेदार निरंतर सहयोग कर रहे हैं। राउंड टेबल इंडिया के अध्यक्ष रचित बंसल ने कहा, सिनेपोलिस के साथ हमारा सहयोग कई शहरों में बाल दिवस को विशेष बनाता है। यह साझेदारी एक सुगठित आयोजन सुनिश्चित करती है, जिसका इंतजार बच्चे हर वर्ष उत्साह से करते हैं।  

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.