Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत : मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया ध्वज
  • जन विश्वास विधेयक के तीसरे संस्करण पर कर रहे हैं काम : गोयल
  • अजलन शाह कप हॉकी में बेल्जियम ने भारत को 2-3 से हराया
  • दीप्ति, गौड़, चरणी को डब्ल्यूपीएल नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद
Wednesday, Feb 4, 2026
Published on: Monday, November 17, 2025
राज्य

भुवनेश्वर में ठंडी रात का 25 साल का रिकार्ड टूटा


भुवनेश्वर, (निप्र) : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर ने 25 वर्षों में नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज की, जहां पारा 12.9 डिग्री सेल्यियस तक गिर गया। यह वर्ष 2000 के बाद से शहर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है, जिसने 2009 में दर्ज 13.5 डिग्री सेल्यियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पिछले कुछ दिनों में शहर में तापमान का रुझान इस प्रकार रहा, 14 नवंबर में 14.8 डिग्री सेल्यियस, 15 नवंबर में 15 डिग्री सेल्यियस, 16 नवंबर में 13 डिग्री सेल्यियस और 17 नवंबर (आज) में 12.9 डिग्री सेल्यियस।

ठंड केवल भुवनेश्वर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे ओडिशा राज्य में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी जा रही है। कई जिलों में तापमान 12 डिग्री सेल्यियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। कंधमाल जिले के उदयगिरि में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया, जबकि फुलबानी में 8 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी और तापमान कम रहने की संभावना है, खासकर उत्तरी, आंतरिक और पहाड़ी जिलों में। आईएमडी ने निवासियों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों जैसे कमजोर समूहों को गर्म और सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.