Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत : मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया ध्वज
  • जन विश्वास विधेयक के तीसरे संस्करण पर कर रहे हैं काम : गोयल
  • अजलन शाह कप हॉकी में बेल्जियम ने भारत को 2-3 से हराया
  • दीप्ति, गौड़, चरणी को डब्ल्यूपीएल नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद
Thursday, Jan 15, 2026
Published on: Sunday, November 23, 2025
देश

एसआईआर में भी नोटबंदी व लॉकडाउन की तरज जल्दबाजी कर रही सरकार : खडग़े


नई दिल्ली, (एजेंसी) : कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की मौत को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि काम का अत्यधिक बोझ बीएलओ और मतदान अधिकारियों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है। कांग्रेस ने दावा किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जल्दबाजी में किया गया क्रियान्वयन नोटबंदी और कोविड-19 लॉकडाउन की याद दिलाता है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी अब जानलेवा रूप ले चुकी है। 

उन्होंने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान 19 दिन में 16 बीएलओ की मौत हो चुकी है। खडग़े ने आरोप लगाया कि काम का अत्यधिक बोझ बीएलओ और मतदान अधिकारियों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होंने लिखा, मेरी संवेदनाएं हर उस परिवार के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जमीनी हकीकत की बात करें तो मृतकों की वास्तविक संख्या बताई गई संख्या से कहीं ज्यादा है, जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा? खडग़े ने आरोप लगाया, भाजपा चोरी से हासिल सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। 

उन्होंने दावा किया, एसआईआर का जल्दबाजी में, अनियोजित तरीके से जबरन क्रियान्वयन नोटबंदी और कोविड-19 लॉकडाउन की याद दिलाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की सत्ता की भूख संस्थाओं को लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मजबूर कर रही है, संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा, बहुत हो गया, अगर हम अब भी नहीं जागे, तो लोकतंत्र के आखिरी स्तंभों को ढहने से कोई नहीं बचा सकता। जो लोग एसआईआर और वोट चोरी पर चुप हैं, वे इन निर्दाेष बीएलओ की मौत के जिम्मेदार हैं।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.