Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत : मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया ध्वज
  • जन विश्वास विधेयक के तीसरे संस्करण पर कर रहे हैं काम : गोयल
  • अजलन शाह कप हॉकी में बेल्जियम ने भारत को 2-3 से हराया
  • दीप्ति, गौड़, चरणी को डब्ल्यूपीएल नीलामी में मोटी धनराशि मिलने की उम्मीद
Wednesday, Feb 4, 2026
Published on: Monday, September 01, 2025
विदेश

मोदी ने पुतिन से की मुलाकात




तियानजिन (चीन), (एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोमवार को कहा कि मानवता यूक्रेन संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त करने का आह्वान करती है। मोदी और पुतिन ने चीनी बंदरगाह शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की।

 प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने वक्तव्य की शुरुआत में कहा, हम यूक्रेन में शांति लाने के सभी हालिया प्रयासों का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मानवता का आह्वान है कि संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए और क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के तरीके खोजे जाएं। मोदी ने कहा कि भारत रूसी नेता का स्वागत करने का इंतजार कर रहा है।

 प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए पुतिन दिसंबर में भारत आने वाले हैं। मोदी ने कहा कि भारत और रूस कठिन समय में भी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.