Trending Now
  • दूसरा महिला टी20 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आठ विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त बनाई
  • सरकार बढ़ा सकती है पेंशन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा : सूत्र
  • सीएसके को बड़ा झटका, म्हात्रे का आईपीएल में आगे खेलना संदिग्ध
  • केकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना
  • रुतुराज किसी तरह की उलझन में नजर आ रहे हैं : अश्विन
Monday, Apr 20, 2026
Published on: Sunday, April 19, 2026
खेल

चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट ने हाफ मैराथन में इंसानों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा


 
बीजिंग : चीन की एक कंपनी द्वारा बनाए गए एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने रविवार को यहां शौकिया धावकों के साथ हुई एक रेस में 50 मिनट 26 सेकंड के समय के साथ इंसानों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। चीन की शेन्जेन ऑनर स्मार्ट टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा बनाए गए ह्यूमनॉइड रोबोट फ्लैश ने 2026 बीजिंग ई-टाउन हाफ मैराथन में ऑटोनॉमस नेविगेशन श्रेणी में जीत हासिल की। यहां की आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लैश ने इंसानों के 57:20 के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पुरुषों की हाफ मैराथन का विश्व रिकॉर्ड पिछले महीने पुर्तगाल में लिस्बन हाफ मैराथन में युगांडा के स्टार लंबी दूरी के धावक जैकब किप्लिमो ने बनाया था। चीन, जर्मनी, फ्रांस और ब्राजील की 100 से ज्यादा टीमों ने इंसानी धावकों के साथ इस दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार रोबोट और इंसानी धावकों ने 21 किलोमीटर का एक ही रास्ता तय किया, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग लेन का इस्तेमाल किया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार रोबोट के लिए कट-ऑफ समय तीन घंटे 40 मिनट निर्धारित किया गया था। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.