Trending Now
  • डाक विभाग का राजस्व 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये पर
  • हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली
  • अमेरिका के साथ आर्थिक संबंध अब कमजोरी, सुधार जरूरी : कनाडा के पीएम कार्नी
  • अतिका मीर ने इटली में दूसरा स्थान हासिल किया
  • फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब
Monday, Apr 20, 2026
Published on: Monday, April 20, 2026
खेल

फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब


 
स्टटगार्ट को 4-2 हराया, इस जीत के नायक हैरी केन रहे
म्यूनिख : बायर्न म्यूनिख ने स्टटगार्ट पर 4-2 से आसान जीत हासिल करके पिछले 14 साल में 13वीं बार जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलीगा का खिताब अपने नाम किया। बायर्न म्यूनिख की इस जीत के नायक भी हैरी केन रहे जिन्होंने दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरने के बाद सत्र का अपना 32वां गोल किया। इससे पहले राफेल गुएरेरो (31वें), निकोलस जैक्सन (33वें) और अलफांसो डेविस (37वें) ने सात मिनट के अंदर तीन गोल करके बायर्न म्यूनिख को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। स्टटगार्ट की तरफ से क्रिस फ्यूरिच (21वें) और चेमा आंद्रेस (88वें) ने गोल किए। 
 
म्यूनिख  के अब 30 मैच में 79 अंक है
इस जीत के साथ बायर्न म्यूनिख ने जर्मन लीग के चार राउंड शेष रहते हुए दूसरे स्थान पर मौजूद बोरुसिया डॉर्टमुंड पर 15 अंकों की अजेय बढ़त बना ली है। डॉर्टमुंड की एक दिन पहले हॉफेनहाइम से हार के बाद बायर्न को खिताब जीतने के लिए केवल एक अंक की जरूरत थी। बायर्न म्यूनिख के अब 30 मैच में 79 और डॉर्टमुंड के इतने ही मैच में 64 अंक हैं।
 
म्यूनिख ने रिकॉर्ड 35वीं बार जर्मन चैंपियनशिप जीती
बायर्न म्यूनिख ने रिकॉर्ड बनाते हुए 35वीं बार जर्मन चैंपियनशिप जीती है, जिसमें 1932 में जीता गया खिताब भी शामिल है। उसने बाकी सभी खिताब 1963 में बुंडेसलीगा के गठन के बाद जीते हैं।  बायर्न म्यूनिख 2012-13 के बाद केवल एक बार 2023-24 में खिताब नहीं जीत पाया था। तब बायर्न लेवरकुसेन चैंपियन बना था तथा बायर्न म्यूनिख तीसरे स्थान पर रहा था।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.