Trending Now
  • डाक विभाग का राजस्व 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये पर
  • हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली
  • अमेरिका के साथ आर्थिक संबंध अब कमजोरी, सुधार जरूरी : कनाडा के पीएम कार्नी
  • अतिका मीर ने इटली में दूसरा स्थान हासिल किया
  • फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब
Monday, Apr 20, 2026
Published on: Monday, April 20, 2026
खेल

हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली


मुल्लांपुर :  पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने आईपीएल में अपनी टीम के अब तक के अजेय अभियान का श्रेय टीम के अंदर सकारात्मक माहौल और एक दूसरे से छोटी-छोटी चीज सीखने को दिया। कोनोली की 46 गेंद पर 87 रन की पारी और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (37 गेंदों में 93 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी की मदद से पंजाब किंग्स ने रविवार को यहां सात विकेट पर 254 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 54 रन की आसान जीत दर्ज की। कोनोली ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, हम सभी इस बात पर चर्चा करते हैं कि एक-दूसरे के लिए क्या कारगर है। हम एक-दूसरे से छोटी-छोटी बातें सीखते हैं। हमें एक-दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखने का आनंद ले रहे हैं।  उन्होंने कहा, हम सभी बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। खेल का यही उद्देश्य होता है। सर्वश्रेष्ठ टीम बनना। हम एक टीम के रूप में बेहतर होने के लिए एक-दूसरे से सीख लेते हैं। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.