Trending Now
  • डाक विभाग का राजस्व 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये पर
  • हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली
  • अमेरिका के साथ आर्थिक संबंध अब कमजोरी, सुधार जरूरी : कनाडा के पीएम कार्नी
  • अतिका मीर ने इटली में दूसरा स्थान हासिल किया
  • फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब
Friday, Jul 3, 2026
Published on: Wednesday, September 10, 2025
मनोरंजन

अभिषेक बच्चन ने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका



नई दिल्ली, (एजेंसी) : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अपने प्रचार और व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा करने तथा वेबसाइटों और विभिन्न मंचों को उनकी तस्वीर, उनसे मिलती-जुलती सामग्री, व्यक्तित्व और फर्जी वीडियो का इस्तेमाल करने से रोकने का अनुरोध किया, जिसमें अश्लील सामग्री हो।

न्यायमूर्ति तेजस करिया ने बच्चन के वकील से अदालत द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर देने को कहा और मामले की सुनवाई दोपहर ढाई बजे के लिए स्थगित कर दी। बच्चन का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता प्रवीण आनंद ने कहा कि प्रतिवादी अभिनेता के कृत्रिम मेधा (एआई) से निर्मित वीडियो बना रहे हैं और उनके द्वारा हस्ताक्षरित फर्जी तस्वीरें तथा अश्लील सामग्री भी बना रहे हैं। बच्चन की ओर से अधिवक्ता अमीत नाइक, मधु गडोदिया और ध्रुव आनंद भी पेश हुए।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.