Trending Now
  • डाक विभाग का राजस्व 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये पर
  • हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली
  • अमेरिका के साथ आर्थिक संबंध अब कमजोरी, सुधार जरूरी : कनाडा के पीएम कार्नी
  • अतिका मीर ने इटली में दूसरा स्थान हासिल किया
  • फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब
Friday, Jul 3, 2026
Published on: Tuesday, August 12, 2025
मनोरंजन

तीन साल से चर्चा में है कपल की लव स्टोरी



मुंबई : ऋतिक रोशन अपनी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनके पर्सनल लाइफ ने भी सबका ध्यान बटोर रखा है। 50 साल के ऋतिक 39 साल की एक्ट्रेस – सिंगर सबा आजाद के साथ 2022 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर है, जिसमें ऋतिक उनसे बड़े हैं। दोनों 3 साल से एक दूसरे के साथ हैं और अक्सर क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। सबा का बांड ऋतिक की फैमिली के साथ भी काफी अच्छा दिखाई देता है। खबरों के मुताबिक ऋतिक को सबा का एक रैपर के साथ काम करता हुआ एक वीडियो पसंद आया और उन्होंने उसे शेयर किया और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई।

ऋतिक और सबा मई 2022 में करण जौहर के 50 वें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पहली बार पब्लिक ऍपेरेन्स में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों फिल्म प्रीमियर और फॅमिली वेकेशन्स में साथ नजर आने लगें जिसके बाद उनका रिश्ता सुर्खियों में बन गया। शुरू में ट्रोल हुए जाने पर भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और अक्टूबर 2024 में अपनी तीसरी एनिवर्सरी मनाई। इस सेलिब्रेशन से उन्होंने ये साबित कर दिया की वो दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस है और उन्हें अपने बीच के 11 साल के उम्र के फासले से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.