Please wait...

 
Trending Now
  • आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी, मप्र पर जीत के करीब पहुंचा जम्मू कश्मीर
  • एशियाई चैंपियनशिप : इलावेनिल-बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीता
  • टी20 विश्व कप : सीफर्ट का दिखा एफर्ट, न्यूजीलैंड ने जीत के साथ की शुरुआत
  • मुझे पता था कि मुझे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए कैसे तैयारी करनी है : सिराज
  • भारत-मलेशिया संबंधों को और मजबूत करेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
Monday, Feb 9, 2026
Published on: Sunday, February 08, 2026
खेल

प्रीमियर लीग फुटबॉल : कैरिक के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर ने लगातार चौथी जीत दर्ज की


मैनचेस्टर : माइकल कैरिक के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग फुटबॉल में लगातार चौथी जीत हासिल की जिससे कुछ हफ्ते पहले मुश्किलों में नजर आ रही टीम अब काफी बेहतर स्थिति में दिख रही है। शनिवार को यूनाइटेड ने टोटेनहम को 2-0 से हराकर मुख्य कोच के तौर पर कैरिक की शत प्रतिशत जीत का सिलसिला जारी रखा और पिछले दो वर्षों से चैंपियंस लीग से बाहर रहने के बाद वापसी की उम्मीदों को बढ़ाया। टीम अब 25 मैच में 44 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। आर्सेनल ने शीर्ष पर नौ अंक की बढ़त बना ली है। टीम ने स्थानापन्न खिलाड़ी विक्टर ग्योकेरेस के दो गोल से संडरलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की। आर्सेनल के 25 मैच में 56 अंक हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी (24 मैच में 47 अंक) रविवार को लीवरपूल से खेलेगा जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद एस्टन विला (25 मैच में 47 अंक) ने बोर्नमाउथ के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। चेल्सी ने कोल पाल्मर की हैट्रिक से आखिरी स्थान पर मौजूद वॉल्व्स के खिलाफ 3-1 की जीत दर्ज की।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.