Please wait...

 
Trending Now
  • आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी, मप्र पर जीत के करीब पहुंचा जम्मू कश्मीर
  • एशियाई चैंपियनशिप : इलावेनिल-बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीता
  • टी20 विश्व कप : सीफर्ट का दिखा एफर्ट, न्यूजीलैंड ने जीत के साथ की शुरुआत
  • मुझे पता था कि मुझे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए कैसे तैयारी करनी है : सिराज
  • भारत-मलेशिया संबंधों को और मजबूत करेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
Monday, Feb 9, 2026
Published on: Sunday, February 08, 2026
खेल

आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी, मप्र पर जीत के करीब पहुंचा जम्मू कश्मीर


इंदौर : जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने तीन विकेट लेकर मध्यप्रदेश के शीर्षक्रम की बखिया उधेड़ दी और अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी ञ्चवार्टर फाइनल में जीत के करीब भी पहुंचा दिया। अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 84 रन से आगे खेलते हुए जम्मू कश्मीर ने दूसरी पारी में 248 रन बनाए। आबिद मुश्ताक ने 73 गेंद में 41 रन बनाए जबकि वंशज शर्मा 92 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे।
वर्ष 2021-22 की चैम्पियन मध्यप्रदेश को जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य मिला लेकिन तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मध्यप्रदेश के पांच विकेट 87 रन पर निकल गए थे। नबी ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए। यश दुबे 20 रन बनाकर आउट हो गए जबकि हिमांशु मंत्री भी 31 रन ही बना सके।  तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर शुभम शर्मा 11 और वेंकटेश अय्यर सात रन बनाकर खेल रहे थे।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.