Please wait...

 
Trending Now
  • आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी, मप्र पर जीत के करीब पहुंचा जम्मू कश्मीर
  • एशियाई चैंपियनशिप : इलावेनिल-बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीता
  • टी20 विश्व कप : सीफर्ट का दिखा एफर्ट, न्यूजीलैंड ने जीत के साथ की शुरुआत
  • मुझे पता था कि मुझे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए कैसे तैयारी करनी है : सिराज
  • भारत-मलेशिया संबंधों को और मजबूत करेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
Monday, Feb 9, 2026
Published on: Sunday, February 08, 2026
खेल

एशियाई चैंपियनशिप : इलावेनिल-बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीता


नई दिल्ली : ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बबूता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप (राइफल और पिस्टल) में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिससे भारतीय निशानेबाजों का दबदबा लगातार बना रहा।
भारत की जीत की लय जारी रखते हुए हिमांशु ढिल्लों और शांभवी क्षीरसागर ने इसी स्पर्धा के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की एयर राइफल स्पर्धा में शनिवार को स्वर्ण जीत चुकी इलावेनिल ने चार टीम के फाइनल में 24 शॉट में 253.4 का स्कोर किया जबकि बबूता ने पदक दौर में खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए 251.6 अंक जुटाए जिससे जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।  इलावेनिल और बबूता ने मिलकर 505.0 अंक बनाए जिससे वे दक्षिण कोरिया की यूनजी ञ्चवोन और किम वूरिम (501.0) से चार अंक आगे रहे जिन्हें रजत पदक मिला। जापान की मिसाकी नोबाटा और नाओया ओकाडा की जोड़ी ने 437.1 अंक से कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने ञ्चवालीफिकेशन में भी अपना दबदबा बनाते हुए 632.8 के कुल स्कोर से पहला स्थान हासिल किया। हिमांशु और शांभवी ने शनिवार को अपनी व्यक्तिगत सफलताओं के बाद मिश्रित टीम स्वर्ण पदक भी जीता। उन्होंने फाइनल में 502.4 का स्कोर बनाया जो एशियाई जूनियर रिकॉर्ड है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.