Trending Now
  • डाक विभाग का राजस्व 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये पर
  • हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली
  • अमेरिका के साथ आर्थिक संबंध अब कमजोरी, सुधार जरूरी : कनाडा के पीएम कार्नी
  • अतिका मीर ने इटली में दूसरा स्थान हासिल किया
  • फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब
Friday, Jul 3, 2026
Published on: Monday, February 09, 2026
देश

बांगुर एवेन्यू देव धाम में भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सागर


कोलकाता : बांगुर एवेन्यू स्थित देव धाम मंदिर में आयोजित भव्य निशान यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता देखने को मिली। यह पावन निशान यात्रा बागुईआटी आम बागान श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर बांगुर एवेन्यू स्थित देव धाम मंदिर तक पहुंची। सुबह से ही भक्तगण बड़ी संख्या में एकत्रित होने लगे और “जय श्री श्याम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।
 
निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए पूरे मार्ग से आगे बढ़े। यात्रा के दौरान श्याम नाम के भजनों, ढोल-नगाड़ों और झांझ-मंजीरों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
 
देव धाम मंदिर पहुंचने के उपरांत सामूहिक कीर्तन एवं विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और अनुशासन विशेष रूप से देखने को मिला।
 
देव धाम समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि निशान यात्रा का उद्देश्य भक्तों में भक्ति, प्रेम एवं सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें क्षेत्रभर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों-गणेश दास छंगाणी, मोहित गुप्ता, सुनील अग्रवाल, संजय जालान, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मदन डागा, रवि सुंदारका एवं आनंद गोयनका, मंटू गुप्ता- ने बताया कि सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से यह भव्य निशान यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.