Please wait...

 
Trending Now
  • केंद्रीय अनुबंध में बी श्रेणी में खिसके कोहली, रोहित, बीसीसीआई ने खत्म की ए प्लस श्रेणी
  • मनु को 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक
  • भारत मैच के लिए शरीफ से अनुमति लेंगे नकवी, त्रिेकोणीय श्रृंखला की मांग आईसीसी ने खारिज की
  • जिला महोत्सव 'यात्रा-2026' का उद्घाटन
  • लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव
Tuesday, Feb 10, 2026
Published on: Monday, February 09, 2026
खेल

राहुल के शतक से मुंबई को हराकर कर्नाटक रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में


मुंबई : भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल के 24वें प्रथम श्रेणी शतक की बदौलत कर्नाटक ने सोमवार को यहां 42 बार के चैंपियन मुंबई को चार विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राहुल ने 182 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के से 130 रन की पारी खेली जिससे कर्नाटक ने 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 325 रन बनाकर जीत दर्ज की। बेंगलुरु में अगले हफ्ते होने वाले सेमीफाइनल में कर्नाटक की भिड़ंत अब उत्तराखंड से होगी। भारत की टेस्ट और एकदिवसीय टीम के अहम सदस्य राहुल को रविचंद्रन स्मरण (नाबाद 83, 123 गेंद, 11 चौके) के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने मैच के चौथे दिन चौथे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी करके कर्नाटक की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राहुल की पारी की बदौलत आठ बार का चैंपियन कर्नाटक लंच तक तीन विकेट पर 265 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में था। राहुल हालांकि लंच के तुंरत बाद तुषार देशपांडे का शिकार बने। देशपांडे और तनुष कोटियान ने इसके बाद कर्नाटक का स्कोर छह विकेट पर 285 रन कर दिया। बाइस साल के स्मरण ने इसके बाद अपना विकेट बचाने को तरजीह जबकि विद्याधर पाटिल ने 30 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 31 रन की पारी खेलकर कर्नाटक को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इससे पहले राहुल ने अपनी पारी के दौरान काफी धैर्य दिखाया और कोटियान की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.