सुंदरगढ़, (निप्र) : सुंदरगढ़ जिला महोत्सव यात्रा-2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। स्थानीय यतरा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, उपाध्यक्ष, ओडिशा विधानसभा भवानी शंकर भोई, राउरकेला विधायक सारदा नायक, सदर विधायक योगेश कुमार सिंह तथा सुंदरगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष तनया मिश्र अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डा शुभंकर महापात्र ने की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महापात्र ने यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अन्य प्रस्तावित गतिविधियों तथा सुभद्रा शञ्चित मेला के बारे में जानकारी दी और सभी नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। मुक्चय अतिथि मंत्री जुएल ओराम ने अपने संबोधन में यतरा में अधिक से अधिक कलाकारों की सहभागिता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने शिल्पियों और कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों, उपकरणों आदि के लिए बाजार व्यवस्था की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की। उद्घाटन समारोह के अवसर पर विभिन्न दलों के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इसके अलावा प्रसिद्ध पाश्र्व गायकों ऋकु सुना, अंतरा चक्रवर्ती एवं बर्नाली होता द्वारा आकर्षक तारका रात्रि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी प्रकार सोमवार सुबह समलेई मंदिर से यात्रा मैदान तक सांस्कृतिक शोभायात्रा के माध्यम से मशाल जुलूस ने नगर परिक्रमा की। इस मशाल जुलूस का नगर के विभिन्न चौकों पर जिला की विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिले के सभी 17 ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय यतरा कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने इस जिलास्तरीय यतरा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यञ्चितयों को सक्वमानित किया गया।