Please wait...

 
Trending Now
  • केंद्रीय अनुबंध में बी श्रेणी में खिसके कोहली, रोहित, बीसीसीआई ने खत्म की ए प्लस श्रेणी
  • मनु को 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक
  • भारत मैच के लिए शरीफ से अनुमति लेंगे नकवी, त्रिेकोणीय श्रृंखला की मांग आईसीसी ने खारिज की
  • जिला महोत्सव 'यात्रा-2026' का उद्घाटन
  • लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव
Tuesday, Feb 10, 2026
Published on: Monday, February 09, 2026
खेल

भारत मैच के लिए शरीफ से अनुमति लेंगे नकवी, त्रिेकोणीय श्रृंखला की मांग आईसीसी ने खारिज की


कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष की सलाह पर भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुरोध करेंगे। यह जानकारी पीसीबी के एक सूत्र ने दी।
 समझा जाता है कि नकवी ने भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और बांग्लादेश समेत एक त्रिकोणीय श्रृंखला की मांग रखी है ताकि भारत में टी20 विश्व कप नहीं खेल रहे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। भारत -पाक द्विपक्षीय क्रिकेट आईसीसी के दायरे में नहीं है और त्रिकोणीय श्रृंखला की मांग खारिज कर दी गई है। भारत ने एक दशक से अधिक समय से कोई त्रिकोणीय श्रृंखला नहीं खेली है। आईसीसी अगले अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश को दे सकती है।  सूत्र के अनुसार नकवी सोमवार को इस मुद्दे पर हालिया घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे। भारत के खिलाफ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। सूत्र ने कहा, नकवी प्रधानमंत्री को बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) क्रिकेट बोर्ड तथा आईसीसी के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी देंगे और उन्हें इस संकट से अवगत कराएंगे। सूत्र ने कहा कि नकवी संभवत: प्रधानमंत्री से टीम को विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे। वह प्रधानमंत्री को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे। इस मामले में हालांकि अंतिम फैसला शरीफ का होगा और पीसीबी उसका पालन करेगी।सूत्र ने कहा कि ख्वाजा के साथ हुई बातचीत में नकवी ने कई मुद्दे उठाए। सूत्र के मुताबिक, नकवी ने ख्वाजा से सवाल किया कि अगर पाकिस्तान टीम ने एशिया कप ट्रॉफी किसी भारतीय बोर्ड अधिकारी से स्वीकार करने से इंकार कर दिया होता तो क्या आईसीसी ने चुप्पी साधी होती। यह ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एशियाई क्रिकेट परिषद मुख्यालय के एक बंद कमरे में है। नकवी ने स्पष्ट किया था कि वह मीडिया की मौजूदगी में ट्रॉफी सैंपेंगे। 
 बांग्लादेश को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इंकार करने के बाद विश्व कप से बाहर किया गया था।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.