Please wait...

 
Trending Now
  • केंद्रीय अनुबंध में बी श्रेणी में खिसके कोहली, रोहित, बीसीसीआई ने खत्म की ए प्लस श्रेणी
  • मनु को 25 मीटर पिस्टल में रजत पदक
  • भारत मैच के लिए शरीफ से अनुमति लेंगे नकवी, त्रिेकोणीय श्रृंखला की मांग आईसीसी ने खारिज की
  • जिला महोत्सव 'यात्रा-2026' का उद्घाटन
  • लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव
Tuesday, Feb 10, 2026
Published on: Monday, February 09, 2026
राज्य

मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं


भुवनेश्वर, (निप्र) : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में आयोजित 17वें शिकायत निवारण कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सीधे संवाद किया और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देते हुए उनकी शिकायतें सुनीं।
 
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सबसे पहले दिव्यांग फरियादियों से मुलाकात की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गंड, शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र और पंचायती राज मंत्री रवि नायक सहित कई मंत्री मौजूद थे। विभिन्न जिलों से आए फरियादियों ने बुनियादी सुविधाओं, आजीविका सहायता और लंबित कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.