Please wait...

 
Trending Now
  • सूर्य भाई और मैं जरूरत पडऩे पर सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं : तिलक वर्मा
  • एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप : अनीश ने रैपिड फायर पिस्टल में जीता कांस्य पदक
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पात्र ने केंद्रीय मंत्री डा सिंह से की मुलाकात
  • एकात्म मानववाद गरीबों के उत्थान का सर्वश्रेष्ठ मॉडल है दीनदयाल : मुख्‍यमंत्री माझी
  • मां बगलामुखी पीठ में 141 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ 15 से
Thursday, Feb 12, 2026
Published on: Wednesday, February 11, 2026
देश

जम्‍मू कश्मीर विस : भाजपा विधायकों ने सदन में धरना दिया, मुक्चयमंत्री से की माफी की मांग


जम्मू : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बुधवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में अध्यक्ष के आसन के पास आ गए और उनके खिलाफ की गई असंसदीय टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से माफी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। यह घटना भाजपा सदस्यों के सदन से बाहर चले जाने के कुछ ही समय बाद घटी, जिसमें विपक्ष के नेता सुनील शर्मा को छोड़कर बाकी सभी सदस्य प्रश्नकाल समाप्त होने पर सदन में वापस लौटे थे। वे पहले इसी मुद्दे पर सदन से बाहर चले गए थे। भाजपा के सदस्य पहली पंक्ति में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे तथा मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग करते रहे। हालांकि, अध्यक्ष ने कहा कि सदन से बहिर्गमन करने के बाद वे इस मुद्दे को दोबारा नहीं उठा सकते।
 
भाजपा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री उन्हें विधानसभा में प्रवेश करते देख सदन से चले गए। अध्यक्ष ने सदन को भाजपा के विरोध को दर्ज न करने का निर्देश दिया और कार्यवाही जारी रखी। बाद में, वे अध्यक्ष के आसन के पास जमा हो गए और धरने पर बैठ गए। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान 30 मिनट से अधिक समय तक विधानसभा में हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा खड़े हुए और मांग की कि सदन के नेता को माफी मांगनी चाहिए या मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में अध्यक्ष द्वारा एक बयान जारी किया जाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना पहले नहीं देखी गई। मुख्यमंत्री और सदन के नेता द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा किसी भी सदन में इस्तेमाल करने योग्य नहीं है... मैं सदन के नेता से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कल इस सदन में भाजपा विधायक दल के बारे में इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों को वापस लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह इन्हें वापस नहीं लेते हैं, तो हम इसे उनकी अंतरात्मा पर छोड़ते हैं - उनकी अंतरात्मा उन्हें क्या कहती है - कि इस सदन में प्रयुक्त शब्द उचित थे या नहीं। यदि मुख्यमंत्री यहां उपस्थित नहीं हैं, तो मैं इसे अध्यक्ष पर छोड़ता हूं और उन्हें इस पर प्रतिक्रिया देनी होगी। इस मामले पर कुछ कहना आपकी जिम्‍मेदारी है।
 
अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने भाजपा सदस्यों को यह समझाने की कोशिश की कि प्रश्नकाल को जारी रहने दिया जाए और सदन के नेता के उपस्थित होने पर इस मुद्दे को उठाया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि कल (मंगलवार को) जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। मुक्चयमंत्री को आने दीजिए और अगर वह चाहें तो बयान दे सकते हैं। मैं उनकी ओर से बयान नहीं दे सकता। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने भी विशेष रूप से उपमुक्चयमंत्री सुरिंदर चौधरी के खिलाफ असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का भाजपा सदस्यों पर आरोप लगाया। चौधरी ने अध्यक्ष को सुझाव दिया कि दोनों पक्षों द्वारा प्रयुक्त सभी असंसदीय शब्दों की जांच की जाए और कार्यवाही को बिना किसी व्यवधान के जारी रखने के लिए इन्हें रिकॉर्ड से हटा दिया जाए। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस सुझाव का विरोध किया और बाद में अपमानजनक सरकार है , असंसदीय सरकार है और भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया। मंगलवार को सदन में अब्दुल्ला के भाषण के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा सदस्यों ने उनकी कुछ टिप्पणियों पर आपत्ति जताई और माफी मांगने की मांग की।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.