Please wait...

 
Trending Now
  • टी20 विश्व कप : जिम्बाब्वे सुपर आठ में, आस्ट्रेलिया बाहर
  • रणजी ट्रॉफी सेमीफाइल : नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू कश्मीर जीत के करीब
  • जिला प्रशासन व नाल्को के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
  • सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू
  • एफएम विवि में पूर्व-विवाह संवाद केंद्र का उद्घाटन
Wednesday, Feb 18, 2026
Published on: Tuesday, February 17, 2026
राज्य

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू


कटक, (निप्र) : कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मंगलवार से कटक में 10वीं और 12वीं की पहली बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। इस साल राज्य भर में आठ हजार से अधिक और कटक में दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं।
 
10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य रूप से कराई जा रही है। कटक शहर में पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और सभी परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 10 बजे बंद कर दिए गए। सीबीएसई अधिकारी के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
ऐसे विद्यार्थियों को अनिवार्य पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगले वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं में ही परीक्षा दे सकेंगे।  

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.