अनगुल, (निप्र) : अनगुल जिला प्रशासन और नाल्को के स्मेल्टर एवं पावर परिसर (एस एंड पी कॉम्प्लेक्स) के बीच आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से एक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता नाल्को (एस एंड पी कॉम्प्लेक्स) बीजू पटनायक खेल परिसर में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन नाल्को (एस एंड पी) के कार्यकारी निदेशक सचिदानंद जेना तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट उदय कुमार महापात्र ने संयुक्तरूप से किया।
इस अवसर पर एस एंड पी कॉम्प्लेक्स के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना का साक्षी बने।
रोमांचक मुकाबले के बाद अनगुल जिला प्रशासन की टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं नाल्को (एस एंड पी) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन और नाल्को परिवार के बीच खेल भावना, टीमवर्क और आपसी सौहार्द का प्रतीक बनी।