Please wait...

 
Trending Now
  • भुवनेश्वर में 'पशु आहार प्रबंधनÓ पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • कॉटनफैब में उमड़ रही लोगों की भीड़
  • 'डांडिया कार्निवल 2025Ó 29 से
  • सुभद्रा योजना : योजना से बाहर किए गए पात्र लाभार्थियों के लिए शिकायत मॉड्यूल लांच
  • मुख्य सचिव ने दागी अधिकारियों को बाहर करने का दिया निर्देश
Thursday, Oct 23, 2025
Published on: Sunday, August 17, 2025
व्यापार

फॉक्स कॉन की बेंगलुरु इकाई ने आईफोन-17 का उत्पाद शुरू



 नई दिल्ली, (एजेंसी) :  ताइवान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फॉक्सकॉन ने बेंगलुरु स्थित अपने नए कारखाने में आईफोन-17 का विनिर्माण शुरू कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।  यह फॉक्सकॉन की दूसरी सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई है। इस कारखाने में फिलहाल आईफोन-17 को छोटे पैमाने पर बनाया जा रहा है। फॉक्सकॉन पहले से चेन्नई स्थित अपने कारखाने में भी आईफोन-17 बना रही है। कंपनी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फॉक्सकॉन आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। चीन के बाहर उसका दूसरा सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में बनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 2.8 अरब डॉलर (25,000 करोड़ रुपये) का निवेश किया जा रहा है। एक जानकार सूत्र ने बताया, ैफॉक्सकॉन के बेंगलुरु स्थित कारखाने में आईफोन-17 बनना शुरू हो गया है। एप्पल और फॉक्सकॉन को इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। आईफोन-17 का उत्पादन कुछ समय के लिए बाधित हो गया था क्योंकि सैकड़ों चीनी इंजीनियर अचानक वापस लौट गए थे। हालांकि, फॉक्सकॉन ने इस कमी को पूरा करने के लिए ताइवान समेत कई जगहों से विशेषज्ञों को बुला लिया है। कई सूत्रों के अनुसार, एप्पल की योजना है कि वह इस साल आईफोन उत्पादन को बढ़ाकर छह करोड़ इकाई करने की है, जो वर्ष 2024-25 में करीब 3.5 से चार करोड़ इकाई था। एप्पल ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में भारत में करीब 22 अरब डॉलर मूल्य के 60 प्रतिशत अधिक आईफोन असेंबल किए थे। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने 31 जुलाई को वित्तीय परिणामों की घोषणा के बाद कहा कि जून, 2025 में अमेरिका में बिके अधिकांश आईफोन भारत से आयातित हैं। कुक ने दूसरी तिमाही के परिणामों पर चर्चा के दौरान घोषणा की थी कि जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले सभी आईफोन भारत से भेजे जाएंगे।

हाल की खबरें
Published on: September 22, 2025
राज्य
'डांडिया कार्निवल 2025Ó 29 से
Copyright © 2025 PRAJABARTA. All rights reserved.