Trending Now
  • डाक विभाग का राजस्व 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये पर
  • हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली
  • अमेरिका के साथ आर्थिक संबंध अब कमजोरी, सुधार जरूरी : कनाडा के पीएम कार्नी
  • अतिका मीर ने इटली में दूसरा स्थान हासिल किया
  • फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब
Friday, Jul 3, 2026
Published on: Sunday, March 01, 2026
अपराध

संपत्ति विवाद को लेकर युवक की हत्या, भाई समेत पांच गिरफ्तार


जाजपुर, (निप्र) : जाजपुर में संपत्ति विवाद को लेकर 39 वर्षीय युवक की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके छोटे भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान संतोष मलिक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने संतोष मलिक को साजिश के तहत एक सुनसान जगह पर बुलाया और उसे जहर मिला शराब पिलाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसी रात उसकी मौत हो गई। यह घटना 18 अक्टूबर की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रसांत मलिक, पूर्णचंद्र मलिक, गजेंद्र मलिक, कैलास मलिक और सनातन मलिक हैं। सभी आरोपी जाजपुर जिले के अरंगाबाद-आनंदपुर गांव (बाड़ी प्रखंड) के निवासी बताए गए हैं। जांच में सामने आया है कि मृतक संतोष ने कुछ समय पहले आरोपी प्रसांत मलिक के खिलाफ उसकी पत्नी के साथ मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे प्रसांत की गिरफ्तारी हुई थी। इसी रंजिश और संपत्ति विवाद के चलते आरोपियों ने संतोष की हत्या की साजिश रची। मृतक की पत्नी बंदना ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.