Please wait...

 
Trending Now
  • हिप्र के सीएम सुञ्चखू ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ का बजट किया पेश
  • कोहली ने आरसीबी के खिलाडिय़ों को दिया सुझाव
  • ओलंपिक में पदार्पण को घोषाल ने ऐतिहासिक बताया
  • आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 खेलेगा भारत : बीसीसीआई
  • पश्चिम एशिया संकट से मप्र का चावल निर्यात प्रभावित
Sunday, Mar 22, 2026
Published on: Wednesday, March 18, 2026
राज्य

राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक


राज्य के विकास कार्यों को गति देने पर हुई चर्चा
 
भुवनेश्वर, (निप्र) : प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोक भवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से बुधवार को मुलाकात कर राज्य में विकास कार्यों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। बैठक के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए चल रही तथा आगामी परियोजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
 
इस दौरान समावेशी विकास और जनसेवा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। राज्यपाल कंभमपति ने राज्य में विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री की सक्रियता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास राज्य के सतत विकास और जनता के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.