Please wait...

 
Trending Now
  • हिप्र के सीएम सुञ्चखू ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ का बजट किया पेश
  • कोहली ने आरसीबी के खिलाडिय़ों को दिया सुझाव
  • ओलंपिक में पदार्पण को घोषाल ने ऐतिहासिक बताया
  • आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 खेलेगा भारत : बीसीसीआई
  • पश्चिम एशिया संकट से मप्र का चावल निर्यात प्रभावित
Sunday, Mar 22, 2026
Published on: Saturday, March 21, 2026
खेल

आकाशदीप आईपीएल से बाहर


कोलकाता : चोटिल खिलाडिय़ों की समस्या से जूझ रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को शनिवार को तब एक और झटका लगा जब उसके प्रमुख तेज गेंदबाज आकाशदीप पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए। आकाशदीप कम से कम आठ सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे जिससे दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का जून की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, आकाशदीप की पीठ के निचले हिस्से में दर्द फिर से उबर गया है और उन्हें ठीक होने में आठ से 12 सप्ताह तक लग सकते हैं। वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे और उनका अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है। इस 29 वर्षीय गेंदबाज ने अपना आखिरी मैच जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के रूप में खेला था। तब वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे। उन्होंने पहली पारी में केवल 13 ओवर और दूसरी पारी में सात से कम ओवर फेंके थे। तब से वह बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्होंने बुधवार से यहां शुरू हुए केकेआर के अभ्यास शिविर में हिस्सा नहीं लिया। सूत्र ने कहा, पूरी तरह से फिट होकर वापसी करने में काफी समय लगेगा। इस तरह की चोट में फिट होने के लिए लगभग 10 सप्ताह का समय लगता है। लेकिन इस मामले में इससे भी अधिक समय लग सकता है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.