Please wait...

 
Trending Now
  • हिप्र के सीएम सुञ्चखू ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ का बजट किया पेश
  • कोहली ने आरसीबी के खिलाडिय़ों को दिया सुझाव
  • ओलंपिक में पदार्पण को घोषाल ने ऐतिहासिक बताया
  • आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 खेलेगा भारत : बीसीसीआई
  • पश्चिम एशिया संकट से मप्र का चावल निर्यात प्रभावित
Sunday, Mar 22, 2026
Published on: Saturday, March 21, 2026
व्यापार

हिप्र के सीएम सुञ्चखू ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ का बजट किया पेश


भाजपा पर राज्य के हितों का समर्थन नहीं करने का लगा आरोप 
शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए शनिवार को 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। अपना चौथा बजट पेश कर रहे सुक्खू ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने से वार्षिक बजट प्रभावित हुआ है और उन्होंने भाजपा पर राज्य के हितों का समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया। सुक्खू ने कहा, विपक्षी भाजपा इस कठिन समय में राज्य के साथ खड़ी नहीं हुई और इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा। भाजपा सदस्यों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए इस भाषा पर आपत्ति जताई और सदन के बीचोंबीच आकर नारेबाजी की। नारेबाजी जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक स्थगित कर दी जिसके बाद भाजपा सदस्य सदन से बाहर चले गए लेकिन कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर बैठे रहे। कुछ मिनट बाद भाजपा सदस्य लौटे और नारेबाजी जारी रखी, जबकि मुख्यमंत्री बजट भाषण देते रहे। सुक्खू ने कहा कि दुनिया भर में जारी संघर्षों का असर अब राज्य पर भी पडऩे लगा है तथा अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण एलपीजी की कीमतें बढ़ रही हैं।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.