मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी की वापसी की उक्वमीद हुई खत्म
गत चैंपियन ने शुरुआती 14 मिनट में दागे दो गोल
मैनचेस्टर : रीयाल मैड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रमश: मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी की वापसी की उम्मीदों को खत्म करते हुए मंगलवार को यहां ञ्चवार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहले चरण में तीन गोल की बढ़त हासिल करने के बाद रीयाल मैड्रिड ने विनिसियस जूनियर के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराकर कुल 5-1 के स्कोर से जीत दर्ज की।
गत चैंपियन पीएसजी ने शुरुआती 14 मिनट में दो गोल दागने के बाद चेल्सी को 3-0 से हराया और कुल 8-2 के स्कोर से अंतिम आठ में जगह बनाई।