Please wait...

 
Trending Now
  • सांसद संतृप्त मिश्र ने एससीबी अस्पताल का किया दौरा
  • एससीबी अग्निकांड पर सियासी तूफान जारी : विधानसभा में हंगामा
  • गोपालपुर में डॉप्लर रडार स्थापित, अन्य केंद्र निर्माणाधीन : राजस्व मंत्री
  • ओडिशा में हीरा-सोना के भंडार के संकेत
  • सरकार ने विमानन कंपनियों से से कहा, उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें
Friday, Mar 20, 2026
Published on: Wednesday, March 18, 2026
खेल

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं


कोलोन (जर्मनी) : जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई हैं। कोलोन एक्सप्रेस समाचार पत्र ने लोव के हवाले से कहा, 2018 में रूस में हुए विश्व कप से पहले भी बहस हुई थी और 2022 में कतर में हुए विश्व कप से पहले बहिष्कार की मांग उठी थी। लेकिन ऐसे देश में खेलना जो सक्रिय रूप से युद्ध में शामिल हो और भी अधिक खतरनाक है। उन्होंने कहा, वहां की राजनीतिक स्थिति टूर्नामेंट पर पूरी तरह से हावी हो सकती है। अमेरिका और इजरायल का ईरान के साथ युद्ध जारी है और पिछले महीने मैक्सिको की सेना द्वारा कार्टेल सरगना नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वान्तेस को मारने के बाद हिंसा की एक लहर फैल गई थी। सर्वान्तेस को एल मेनचो के नाम से जाना जाता था। ब्राजील में 2014 में जर्मनी को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले लोव ने सोमवार शाम को एक कार्यक्रम में बात की। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.