Please wait...

 
Trending Now
  • सांसद संतृप्त मिश्र ने एससीबी अस्पताल का किया दौरा
  • एससीबी अग्निकांड पर सियासी तूफान जारी : विधानसभा में हंगामा
  • गोपालपुर में डॉप्लर रडार स्थापित, अन्य केंद्र निर्माणाधीन : राजस्व मंत्री
  • ओडिशा में हीरा-सोना के भंडार के संकेत
  • सरकार ने विमानन कंपनियों से से कहा, उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें
Friday, Mar 20, 2026
Published on: Thursday, March 19, 2026
राज्य

ओडिशा में हीरा-सोना के भंडार के संकेत


 
खनन की संभावनाओं पर अध्ययन जारी
भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य विधानसभा में गुरुवार को राज्य की खनिज संपदा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई। खनन मंत्री विभूति भूषण जेना ने बताया कि राज्य के कई जिलों में हीरा, सोना समेत बहुमूल्य खनिजों के संकेत मिले हैं और इनके दोहन की संभावनाओं को लेकर विस्तृत सर्वे व अध्ययन जारी है।
 
मंत्री के अनुसार, नुआपड़ा जिला के कलामिपदर क्षेत्र में हीरे के संकेत मिले हैं, जहां तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता का आकलन किया जा रहा है। वहीं कलाहांडी जिला के जूनागढ़ ब्लॉक अंतर्गत हिंजिलीबहाल-जिलिंगिबार क्षेत्र में रूबी (माणिक) के भंडार के संकेत मिले हैं। इसके अलावा देवगढ़ जिला के रियामल ब्लॉक के अड़ास-रामपाली इलाके में तांबा, ग्रेफाइट, निकेल और सोना युक्त अयस्क की मौजूदगी पाई गई है।
 
मयूरभंज जिला के कुलियाना ब्लॉक के मदनसाही-कांजिया क्षेत्र में तांबा अयस्क के साथ सोने के भंडार के संकेत मिले हैं, जबकि केंदुझर जिला के बांसपाल ब्लॉक के गोपुर-जलडिही इलाके में भी सोने के भंडार चिह्निïत किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि इन सभी स्थानों पर विस्तृत तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरणीय अध्ययन जारी है, ताकि खनन की व्यावसायिक व्यवहार्यता तय की जा सके।
 
सरकार का मानना है कि यदि ये भंडार व्यावसायिक रूप से उपयोगी साबित होते हैं, तो इससे राज्य में निवेश के नए रास्ते खुलेंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ओडिशा की अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा। यह खोज राज्य को देश के प्रमुख खनिज हब के रूप में और मजबूत कर सकती है।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.