भुवनेश्वर, (निप्र) : भद्रक जिले के चांदबाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धामरा डोशिंगा क्षेत्र के युवा नेता राजीव लोचन दास तथा कइंथखोला पंचायत के हरिहर नायक ने राज्य कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेता पूर्व में बीजेडी से जुड़े हुए थे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल ने उन्हें पार्टी की टोपी और उत्तरीय प्रदान किया।
इस मौके पर भाजपा राज्य सचिव सरोज कर, राज्य पैनलिस्ट ब्रज किशोर मिश्र, राज्य परिषद सदस्य देवेंद्र नायक, भद्रक जिला सचिव प्रियरंजन जेना, धामराई मंडल अध्यक्ष त्रिदिवेश प्रधान सहित अन्य नेता मौजूद थे।