Please wait...

 
Trending Now
  • पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से बीकानेर का नमकीन निर्यात प्रभावित
  • ईरान के साथ भुगतान की कोई समस्या नहीं : सरकार
  • रेलवे, हितधारक मिलकर कश्मीर के माल परिवहन को बढ़ावा देंगे
  • श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता
  • तीसरा महिला वनडे : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका से वनडे शृंखला जीती
Sunday, Apr 5, 2026
Published on: Saturday, April 04, 2026
खेल

लीग1 फुटबॉल : डेबेल के दो गोल से पीएसजी ने अपनी बढ़त मजबूत की


पेरिस : ओस्मान डेम्बेले ने पहले हाफ में दो गोल किए, जिससे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने टूलूज को 3-। से हराकर फ़्रांस की लीग। फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी बढ़त मजबूत कर ली। यह मैच तय कार्यक्रम से पहले इसलिए खेला गया ताकि पीएसजी को अगले बुधवार को पार्क डेस प्रिंसेस में लिवरपूल के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग ञ्चवार्टर फाइनल से पहले रिकवरी का अधिक समय मिल सके। पीएसजी ने अपने पिछले तीन मैचों में 12 गोल किए थे। डेम्बेले ने 23वें मिनट में पहला गोल किया। हालांकि इसके चार मिनट बाद रासमुस निकोलाइसेन ने रिबाउंड पर हेडर से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। हाफ टाइम से 12 मिनट पहले डेम्बेले ने पीएसजी को फिर से बढ़त दिला दी। पीएसजी के लिए स्थानापन्न खिलाड़ी गोंकालो रामोस ने स्टॉपेज टाइम में तीसरा गोल किया। इस जीत से पीएसजी के 27 मैच में 63 अंक हो गए हैं जबकि दूसरे नंबर पर काबिज लेंस के 27 मैच में 59 अंक हैं।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.