Please wait...

 
Trending Now
  • पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से बीकानेर का नमकीन निर्यात प्रभावित
  • ईरान के साथ भुगतान की कोई समस्या नहीं : सरकार
  • रेलवे, हितधारक मिलकर कश्मीर के माल परिवहन को बढ़ावा देंगे
  • श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता
  • तीसरा महिला वनडे : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका से वनडे शृंखला जीती
Sunday, Apr 5, 2026
Published on: Saturday, April 04, 2026
खेल

श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक जीता


राकेश और अंजुम चौथे स्थान पर रहे
बैंकॉक : श्याम सुंदर स्वामी ने अपने सीनियर साथी खिलाड़ी और पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेता राकेश कुमार को कड़े मुकाबले वाले प्लेऑफ में हराकर विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में कांस्य पदक जीता। पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के कांस्य पदक मैच में स्वामी प्लेऑफ में 10-9 से विजई रहे। इससे पहले दोनों खिलाडिय़ों ने समान 143 अंक बनाए थे और इसलिए टाईब्रेक का सहारा लेना पड़ा। पेरिस पैरालंपिक्स में मिश्रित टीम के कांस्य पदक विजेता राकेश ने टाईब्रेक में हार के कारण चौथे स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया। महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में अंजुम तनवार भी दक्षिण कोरिया की प्रतिद्वंदी के खिलाफ कांस्य पदक मैच में 2-6 से हारने के बाद चौथे स्थान पर रहीं। बैंकॉक में हाल में इसी स्थान पर खेले गए एशिया कप के पहले चरण में भारत ने दो स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.