Trending Now
  • शेन वार्न के बेटे ने कहा... कोविड के टीके के कारण हुई इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत
  • सरकान ने निचले ग्रेड के लौह अयस्क की कीमत निर्धारण के नियमों में किया संशोधन
  • ईंधन, उर्वरक की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं : आईएमएफ, विश्व बैंक, आईईए
  • ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची
  • प्रफुल्ल की सफलता की कहानी
Wednesday, Apr 15, 2026
Published on: Tuesday, April 14, 2026
राज्य

फेमिना मिस इंडिया 2026 : कंटेस्टेंट ने कीट में मनाया ओड़िया नया साल


भुवनेश्वर, (निप्र) : ओड़िया नववर्ष के शुभ अवसर पर 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता की 30 प्रतिभागियों ने कीट विश्वविद्यालय परिसर में पारंपरिक अंदाज में उत्सव मनाया। इस दौरान प्रतिभागियों ने ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को करीब से अनुभव किया। ओडिशा की प्रसिद्ध पारंपरिक पाट सिल्क साडिय़ों में सजी प्रतिभागियों ने पारंपरिक ओड़िया व्यंजनों का आनंद लिया।
 
खास तौर पर राज्य की प्रसिद्ध मिठाई छेना पोड़ का स्वाद चखते हुए उन्होंने ओडिशा की समृद्ध विरासत की सराहना की। प्रतियोगियों ने न केवल इस सांस्कृतिक अनुभव का आनंद लिया, बल्कि देशभर में ओडिशा की गौरवशाली परंपराओं और संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी जताई। 61वें फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित ये 30 राज्य विजेता 18 अप्रैल को होने वाले मुख्य आयोजन से पहले फिलहाल कीट परिसर में ठहरे हुए हैं।
 
इस मौके पर निकिता पोरवाल भी उत्सव में शामिल हुईं और प्रतिभागियों के साथ नववर्ष का जश्न मनाया। ओडिशा पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को डॉ अच्युत सामंत (कीट और कीस के संस्थापक) का सक्रिय समर्थन प्राप्त है। इस पहल का उद्देश्य ओडिशा की कला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।
 
गौरतलब है कि फेमिना मिस इंडिया देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है और पहली बार इसका आयोजन ओडिशा में किया जा रहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। आने वाले दिनों में प्रतिभागी पुरी, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच का दौरा करेंगी, जहां वे ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत को और करीब से जानेंगी। इसके साथ ही वे पुरी बीच और मुक्तेश्वर मंदिर में हेरिटेज वॉक में भी भाग लेंगी।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.