Trending Now
  • शेन वार्न के बेटे ने कहा... कोविड के टीके के कारण हुई इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत
  • सरकान ने निचले ग्रेड के लौह अयस्क की कीमत निर्धारण के नियमों में किया संशोधन
  • ईंधन, उर्वरक की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं : आईएमएफ, विश्व बैंक, आईईए
  • ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची
  • प्रफुल्ल की सफलता की कहानी
Wednesday, Apr 15, 2026
Published on: Tuesday, April 14, 2026
खेल

ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची


जेद्दा :  मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम सऊदी अरब पहुंच गई है और उसने पुष्टि की है कि वह एएफसी चैंपियंस लीग (एसीएल) एलीट के राउंड ऑफ 16 में खेलेगी। अमेरिका और इजऱाइल के ईरान पर हमले के बाद मार्च में पश्चिम एशिया के प्लेऑफ मैच स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद अंतिम 16 के मैचों का कार्यक्रम फिर से तैयार किया गया। ईरान के क्लब ट्रैक्टर और संयुक्त अरब अमीरात के शबाब अल-अहली के बीच मैच को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थानांतरित किए जाने के बाद यह सवाल बना रहा कि क्या ईरान का क्लब इसमें भाग लेगा। ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देश सऊदी अरब पर मिसाइलें दागी हैं। ट्रैक्टर की टीम एक लंबी यात्रा के बाद रविवार को जेद्दा पहुंची। वह उत्तर पश्चिमी ईरान में स्थित अपने गृहनगर तबरीज़ से सड़क मार्ग से तुर्की पहुंची और फिर इस्तांबुल से हवाई मार्ग से यहां पहुंची। युद्ध के कारण ईरान की लीग स्थगित कर दी गई थी और ट्रैक्टर की टीम ने 28 फरवरी के बाद से कोई भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.