Trending Now
  • फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
  • मेस्सी पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप
  • मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया
  • चैंपियन लीग फुटबाल : रियाल मैड्रिड को चीत कर बायर्न क्वयूनिख सेमीफाइनल में
  • भारत, न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को होंगे हस्ताक्षर
Thursday, Apr 16, 2026
Published on: Thursday, April 16, 2026
खेल

चैंपियन लीग फुटबाल : रियाल मैड्रिड को चीत कर बायर्न क्वयूनिख सेमीफाइनल में


 
 
डियाज और ओलिस ने जीत की सुनिश्चित
मैड्रिड की ओर से गुलेरा ने दो और एमबाप्पे ने दागे एक गोल
यूनिख : बायर्न म्यूनिख ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड को हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लुइस डियाज और माइकल ओलिस के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने ञ्चवार्टर फाइनल के दूसरे चरण में रियाल मैड्रिड पर 4-3 से जीत दर्ज की।बायर्न म्यूनिख ने पहला चरण 2-1 से जीता था। इस तरह से उसने कुल 6-4 के स्कोर से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। डियाज ने 89वें मिनट और ओलिस ने स्टॉपेज टाइम के चौथे मिनट में गोल करके बायर्न म्यूनिख की जीत सुनिश्चित की। उसकी तरफ से अलेक्जेंडदर पावलोविच (छठे) और हैरी केन (38वें) ने पहले हाफ में गोल किए थे। रियाल मैड्रिड की तरफ से अर्डा गुलेर ने दो (पहले और 29वें मिनट) तथा किलियन एमबाप्पे (42वें) ने गोल किए। रियाल मैड्रिड के खिलाड़ी 86वें मिनट में एडुवार्डाे कैमाविंगा को लाल कार्ड देने के रेफरी के फैसले से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने मैच खत्म होने के बाद उन्हें घेर लिया। जिसके कारण गुलेर को लाल कार्ड दिखाया गया।
 
म्यूनिख का अगला मुकाबला पीएसजी से होगा
बायर्न म्यूनिख सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन से भिड़ेगा। दूसरा सेमीफाइनल आर्सेनल और एटलेटिको मैड्रिड के बीच खेला जाएगा। आर्सेनल ने बुधवार को एक अन्य ञ्चवार्टर फाइनल में स्पोर्टिंग लिस्बन को 1-0 से हराया। इन दोनों टीम के बीच ञ्चवार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मैच गोलरहित रहा और इस तरह से आर्सेनल ने पहले चरण में।-0 की जीत के दम पर चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.