Trending Now
  • फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
  • मेस्सी पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप
  • मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया
  • चैंपियन लीग फुटबाल : रियाल मैड्रिड को चीत कर बायर्न क्वयूनिख सेमीफाइनल में
  • भारत, न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को होंगे हस्ताक्षर
Thursday, Apr 16, 2026
Published on: Thursday, April 16, 2026
खेल

मेस्सी पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप


मियामी : स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर मियामी स्थित एक इवेंट प्रमोटर ने मुकदमा दायर किया है, जिसका कहना है कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने पिछले साल एक प्रदर्शनी मैच में अनुपस्थित रहकर 70 लाख डॉलर के अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया है। अदालती रिकॉर्ड के अनुसार विड म्यूजिक ग्रुप ने पिछले महीने मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में मेस्सी और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) के खिलाफ धोखाधड़ी और अनुबंध के उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था। मेस्सी और एएफए ने इस संबंध में टिप्पणी के लिए भेजे गए सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। मेस्सी को महानतम फुटबॉल खिलाडिय़ों में से एक माना जाता है। वह मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम दोनों के लिए खेलते हैं और प्रशंसक उन्हें खेलते हुए देखने के लिए अक्सर बहुत अधिक कीमत चुकाते हैं। मुकदमे के अनुसार विड ने पिछले साल गर्मियों में अर्जेंटीना के वेनेजुएला और प्यूर्टाेरिको के खिलाफ होने वाले मैत्री मैचों के लिए एएफए के साथ एक समझौता किया था। विड का दावा है कि मेस्सी को प्रत्एक मैच में कम से कम 30 मिनट खेलना था, बशर्ते कि वह घायल न हों। मेस्सी वेनेजुएला के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.