Trending Now
  • दूसरा महिला टी20 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आठ विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त बनाई
  • सरकार बढ़ा सकती है पेंशन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा : सूत्र
  • सीएसके को बड़ा झटका, म्हात्रे का आईपीएल में आगे खेलना संदिग्ध
  • केकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना
  • रुतुराज किसी तरह की उलझन में नजर आ रहे हैं : अश्विन
Monday, Apr 20, 2026
Published on: Sunday, April 19, 2026
राज्य

भीषण गर्मी के चलते राज्य के 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित


 
भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य में जारी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों को अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए 11 जिलों में स्कूल बंद करने की घोषणा की है। इससे पहले बढ़ते तापमान और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण संबलपुर, नुआपड़ा, झारसुगुड़ा, सोनपुर, कलाहांडी, बलांगीर, बौध और मयूरभंज सहित नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई थी। रविवार को इस सूची में खाेर्द्धा और देवगढ़ जिलों को भी शामिल कर लिया गया, जिससे प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
 
गौरतलब है कि फिलहाल यह छुट्टी 23 अप्रैल तक घोषित की गई है, आगे का निर्णय बाद में लिया जाएगा। जिला कलेक्टरों ने भीषण गर्मी और असहनीय मौसम को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, क्योंकि यह स्थिति विशेष रूप से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। इस कदम का उद्देश्य बढ़ते तापमान के बीच छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।
 
इससे पहले कुछ दिन पहले ओडिशा के स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गंड ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर कहा था कि स्कूल बंद करने का निर्णय जिला कलेक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा। मंत्री के अनुसार, जिन जिलों में अत्यधिक और असहनीय गर्मी पड़ रही है, उनका अलग-अलग आकलन किया जाएगा और उसी के अनुसार छुट्टियों पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा था कि छात्रों की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.