Trending Now
  • दूसरा महिला टी20 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आठ विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त बनाई
  • सरकार बढ़ा सकती है पेंशन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा : सूत्र
  • सीएसके को बड़ा झटका, म्हात्रे का आईपीएल में आगे खेलना संदिग्ध
  • केकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना
  • रुतुराज किसी तरह की उलझन में नजर आ रहे हैं : अश्विन
Monday, Apr 20, 2026
Published on: Sunday, April 19, 2026
व्यापार

10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप 1.87 लाख करोड़ बढ़ा


एयरटेल को सबसे अधिक लाभ
 नई दिल्ली :  पिछले सप्ताह छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों के बावजूद शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का कुल बाजार पूंजीकरण 1,87,497.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ में रही। पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी में 302.95 अंक या 1.25 प्रतिशत की तेजी हुई। 
 शीर्ष 10 कंपनियों में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक 58,831.52 करोड़ रुपये बढ़कर 11,25,125.21 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 27,608.62 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,691.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने बाजार मूल्यांकन में 20,731.64 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल मूल्यांकन 9,34,063.56 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,231.05 करोड़ रुपये बढ़कर 18,47,317.84 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मूल्यांकन 18,577.91 करोड़ रुपये बढ़कर 5,63,314.50 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,163.04 करोड़ रुपये घटकर 12,31,315.53 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में भी 9,769.3 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,65,437.17 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.