Trending Now
  • दूसरा महिला टी20 : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आठ विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त बनाई
  • सरकार बढ़ा सकती है पेंशन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा : सूत्र
  • सीएसके को बड़ा झटका, म्हात्रे का आईपीएल में आगे खेलना संदिग्ध
  • केकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना
  • रुतुराज किसी तरह की उलझन में नजर आ रहे हैं : अश्विन
Monday, Apr 20, 2026
Published on: Sunday, April 19, 2026
खेल

रुतुराज किसी तरह की उलझन में नजर आ रहे हैं : अश्विन


नई दिल्ली :  भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में फॉर्म में वापसी करने का एक शानदार मौका गंवा दिया। सनराइजर्स ने शनिवार को खेले गए मैच में सीएसके को 10 रन से हराया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 194 रन बनाए जिसके जवाब में सीएसके आठ विकेट पर 184 रन ही बना पाया। अश्विन ने कहा कि गायकवाड दबाव में नजर आ रहे हैं। उन्होंने जिओस्टार से कहा, उनके लिए रन बनाने का यह सबसे अच्छा मौका था। आयुष म्हात्रे की अच्छी शुरुआत को देखते हुए उन्हें जोखिम लेने या तेज गति से रन बनाने की जरूरत नहीं थी। पावरप्ले में उनकी टीम पूरी तरह हावी थे। रुतुराज के पास क्रीज पर कुछ समय बिताने, कुछ रन बनाने और फॉर्म में वापसी करने का सुनहरा अवसर था। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.