Trending Now
  • डाक विभाग का राजस्व 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये पर
  • हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली
  • अमेरिका के साथ आर्थिक संबंध अब कमजोरी, सुधार जरूरी : कनाडा के पीएम कार्नी
  • अतिका मीर ने इटली में दूसरा स्थान हासिल किया
  • फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब
Friday, Jul 3, 2026
Published on: Sunday, April 19, 2026
खेल

केकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना


कोलकाता :  श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तालिका में सबसे नीचे चल रही टीम को मजबूती मिली है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पिंडली में चोट लगी थी लेकिन अब वह फिट हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है। वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। पथिराना को हालांकि सीधे अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि टीम कुछ अभ्यास सत्रों में उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी। केकेआर ने इस तेज गेंदबाज को आईपीएल की पिछली नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.