Trending Now
  • डाक विभाग का राजस्व 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये पर
  • हम एक दूसरे से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं: कोनोली
  • अमेरिका के साथ आर्थिक संबंध अब कमजोरी, सुधार जरूरी : कनाडा के पीएम कार्नी
  • अतिका मीर ने इटली में दूसरा स्थान हासिल किया
  • फुटबॉल लीग : बायर्न म्यूनिख ने 14 साल में 13वीं बार जीता बुंडेसलीगा खिताब
Friday, Jul 3, 2026
Published on: Sunday, April 19, 2026
खेल

सीएसके को बड़ा झटका, म्हात्रे का आईपीएल में आगे खेलना संदिग्ध


हैदराबाद :  युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का चोटिल होने के कारण आईपीएल के मौजूदा सत्र में आगे खेलना संदिग्ध है जो चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए करारा झटका है। सीएसके के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान 18 वर्षीय म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने वाले म्हात्रे काफी असहज नजर आ रहे थे और उसके बाद वह लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाए।
सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, उसकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। अभी मुझे नहीं पता कि चोट कितनी गंभीर है। हम कल या परसों उसका स्कैन करवाएंगे। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.