Please wait...

 
Trending Now
  • राज्यसभा चुनाव : अमित शाह चलेंगे अंतिम बाजी
  • भुवनेश्वर में पूर्व तट रेलवे के चार रेल कर्मचारी हुए सम्मानित
  • राज्य में मिलावटी हॉर्लिक्स जब्त : स्वास्थ्य मंत्री ने अभिभावकों को किया सावधान
  • विधानसभा में हंगामा : किसानों के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है सरकार : कांग्रेस
  • राज्य को 2023-24 में सीएसएस के तहत मिले सर्वाधिक 15,685 करोड़ : सीएम
Tuesday, Feb 24, 2026
Published on: Monday, February 23, 2026
राज्य

विधानसभा में हंगामा : किसानों के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है सरकार : कांग्रेस


भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य विधानसभा में किसानों की समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार हंगामे के बीच कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार स्थिति का सामना करने के लिए तैयार नहीं है।
 
विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सोमवार को भी बाधित रही। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति ने आरोप लगाया कि सरकार स्थिति से निपटने और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में विफल रही है।
 
उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों का समाधान चर्चा के माध्यम से किया जा सकता है, लेकिन सत्तारूढ़ दल ने आवश्यक इच्छाशञ्चित नहीं दिखाई। उन्होंने यह भी कहा कि बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस ने सहयोग किया और सदन में शांति के बीच बजट पारित हुआ, लेकिन किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस द्वारा दिए गए स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया।
 
वाहिनीपति ने राज्यभर में धान खरीदी में भारी कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडियों में बड़ी मात्रा में धान पड़ा है, लेकिन सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थितियों में सदन कैसे सुचारु रूप से चल सकता है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.