Please wait...

 
Trending Now
  • धोनी आईपीएल के लिए उपलब्ध, शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे
  • टी20 विश्व कप : सॉल्ट, आर्चर और जैञ्चस, श्रीलंकाई टीम पर ट्रिपल अटैक
  • भारतीय टीम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है : मंधाना
  • विनिसियस जूनियर ने फिर दागा गोल लेकिन रियाल मैड्रिड हारा
  • ईपीएल फुटबॉल : मैनचेस्टर सिटी की जीत से आर्सेनल पर बढ़ा दबाव
Monday, Feb 23, 2026
Published on: Sunday, February 22, 2026
खेल

धोनी आईपीएल के लिए उपलब्ध, शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे


 अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र की तैयारियों के बीच एक बार फिर महेंगेप सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या दिग्गज पूर्व कप्तान इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे? फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि 45 वर्ष के होने जा रहे धोनी आगामी आईपीएल सत्र के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ उपलब्ध रहेंगे। टीम में इस बार बड़ी रकम के साथ ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन के शामिल होने के बाद हालांकि यह संभावना कम मानी जा रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान लीग चरण के सभी मुकाबलों में खेलेंगे। सीएसके के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सत्र के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।  सूत्र ने कहा, वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह हम फिलहाल नहीं कह सकते। इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद पिछले दो सत्रों में बल्लेबाज के तौर पर धोनी की भूमिका सीमित रही है। उन्हें अक्सर निचले क्रम में परिस्थिति के अनुसार छोटी लेकिन प्रभावी पारियां खेलने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस सत्र में सीएसके के पास तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। जिन मुकाबलों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन के विकेट के पीछे मोर्चा संभालने की संभावना है। टीम में उर्विल पटेल भी शामिल हैं, जबकि 14.20 करोड़ रुपए में शामिल किए गए युवा कार्तिक शर्मा को शिवम दुबे के साथ फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.