Please wait...

 
Trending Now
  • धोनी आईपीएल के लिए उपलब्ध, शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे
  • टी20 विश्व कप : सॉल्ट, आर्चर और जैञ्चस, श्रीलंकाई टीम पर ट्रिपल अटैक
  • भारतीय टीम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है : मंधाना
  • विनिसियस जूनियर ने फिर दागा गोल लेकिन रियाल मैड्रिड हारा
  • ईपीएल फुटबॉल : मैनचेस्टर सिटी की जीत से आर्सेनल पर बढ़ा दबाव
Monday, Feb 23, 2026
Published on: Sunday, February 22, 2026
खेल

टेनिस स्टार स्टीफंस और फुटबॉलर अल्टिडोर ने तोड़ा वैवाहिक बंधन


न्यूयॉर्क : अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पूर्व चैंपियन स्लोएन स्टीफंस और अमेरिकी पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी जोजी अल्टिडोर ने चार साल बाद अपना वैवाहिक बंधन समाप्त समाप्त कर दिया है। अमेरिकी ओपन में 2017 की चैंपियन स्टीफंस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में जोजी से अलग होने की घोषणा की। स्टीफंस ने लिखा, जोजी और मैंने अपना वैवाहिक बंधन खत्म करने का फैसला क्या है। मैं आपसी सहमति और पूरे सम्मान के साथ इस बदलाव का सामना कर रही हूं और इस दौरान निजता बनाए रखने का अनुरोध करती हूं। आपके प्यार और निरंतर समर्थन बनाए रखने के लिए हार्दिक आभार। बत्तीस वर्षीय स्टीफंस 2018 में फ्रेंच ओपन में उपविजेता भी रही थी जबकि 36 वर्षीय अल्टिडोर ने 2007 से 2019 तक अमेरिकी पुरुष फुटबॉल टीम के लिए 115 मैचों में 42 गोल किए। इसके अलावा मेजर लीग सॉकर और विदेशों में उनका लंबा पेशेवर करियर रहा है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.