Please wait...

 
Trending Now
  • धोनी आईपीएल के लिए उपलब्ध, शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे
  • टी20 विश्व कप : सॉल्ट, आर्चर और जैञ्चस, श्रीलंकाई टीम पर ट्रिपल अटैक
  • भारतीय टीम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है : मंधाना
  • विनिसियस जूनियर ने फिर दागा गोल लेकिन रियाल मैड्रिड हारा
  • ईपीएल फुटबॉल : मैनचेस्टर सिटी की जीत से आर्सेनल पर बढ़ा दबाव
Monday, Feb 23, 2026
Published on: Sunday, February 22, 2026
खेल

पुरुष प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में हराया


 होबार्ट : भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जुझारूपन दिखाने के बावजूद रविवार को यहां खेले गए एफआईएच प्रो-लीग मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने दो गोल से पिछडऩे के बाद आखिरी ञ्चवार्टर में शानदार वापसी की और फिर शूटआउट में भारत पर 5-4 से भारी पड़ा। भारत की ओर से अमित रोहिदास (15वां मिनट) और जुगराज सिंह (43वां मिनट) ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोएल रिंटाला (47 वां, 56 वां मिनट) ने दो गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। यह परिणाम ऐसे समय आया है जब भारत इस साल एफआईएच प्रो लीग में लगातार पांच मुकाबले हार चुका था। इसमें राउरकेला में खेले गए घरेलू चरण के चार मैच भी शामिल हैं। टीम को होबार्ट चरण के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को स्पेन के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.